एक बार फिर पनौती की मार :- 69000 शिक्षक भर्ती सुनवाई, 1 अक्तूबर अपडेट

1 अक्तूबर शिक्षक भर्ती की सुनवाई की अपडेट



नमस्कार मित्रों,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में Up 69000 शिक्षक भर्ती पर आज 1 अक्तूबर की तारीख लगी हुई थी लेकिन लंच के समय तक केस एडिशनल कॉज लिस्ट में शामिल नहीं था | बड़ी मशक्कत के बाद बी टी सी के अधिवक्ता श्री अनिल कुमार तिवारी जी ने केस को एडिशनल कॉज लिस्ट में लिस्टेड कराया, लिस्टेड होने के बाद लग रहा था कि दोपहर के 2:15 बजे से सुनवाई शुरू हो जाएगी | सभी के पास भी बन चुके थे लेकिन जब सुनवाई के लिए सभी अधिवक्ता कोर्ट रूम के अंदर पहुचें तो न्यायाधीश महोदय ने आज की शिक्षक भर्ती की सुनवाई समाप्त कर दी और अगली सुनवाई की तारीख 16 अक्टूबर लगा दी, अगली तारीख लगने का मुख्य कारण कोर्ट न 1 मे एक स्पेशल केस की सुनवाई करने आये सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता सलमान खुर्शीद जी है|
आपको बता दें कि आज कोर्ट न 1 में एक केस पर बहस होनी है जिसके लिए सलमान खुर्शीद जी कोर्ट में उपस्थित हुए हैं |
69000 शिक्षक भर्ती के साथ ऎसा पहली बार नहीं हुआ है, कभी वकीलों की हड़ताल तो कभी कोर्ट की छुट्टियां, कभी न्यायाधीश की अनुपस्थिति और कभी सरकार के अधिवक्ता का कोर्ट में उपस्थित ना होना |
ईन सारी परेशानियों का सामना करके कछुए की चाल चल रहीं 69000 शिक्षक भर्ती एक बार फिर पनौती का शिकार हो गयी है|
आप सभी को मालूम है कि 2 अक्तूबर से 13 अक्टूबर तक कोर्ट की छुट्टियां आ रही है जिससे इस बीच कोई भी सुनवाई नहीं हो पाएगी |
जैसा कि सभी को उम्मीद थी कि आज b.ed, b. T. C के वकीलों sabmetion हो जाएगा और छुट्टियों के बाद शिक्षा मित्रो के वकीलों को सुना जाएगा लेकिन अब यह सम्भव नहीं हो सका और अब 16 अक्टूबर से सुनवाई शुरू होगी जिसमें काफी समय लगने बाला है और भर्ती के दिवाली से पहले पूरे होने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है|
सभी से अनुरोध है कि संयम बनाए रखे और अगली तारीख को होने वाली सुनवाई का इंतजार करे |
तब तक सभी अपनी तैयारी जारी रखे, आगे की अपडेट के लिए बने रहिए |
धन्यवाद 
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment