1st test India vs South Africa 2019
मैच समरी:-
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था जिसको भारतीय बल्लेबाजों ने सही तरीके से भुनाया और पहली ही पारी में भारत ने मयंक अग्रवाल के 215 रन और रोहित शर्मा के 176 रन की मदद से साउथ अफ्रीका के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर पारी घोषित की जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और डीन elger के 160 रन और decok के 111 रनों की मदद से पहली पारी में 431 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी और भारत से पहली पारी में 71 रन पीछे रह गयी |अश्विन से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 7 विकेट चटकाए |
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं और मयंक अग्रवाल 7 रन के निजी स्कोर पर महाराज की गेंद पर जल्दी आउट हो गये, इसके बाद भारत की पारी का जिम्मा पुजारा और रोहित शर्मा ने सम्भाला और दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई, पुजारा के 81 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद जडेजा को तेजी से रन बनाने के लिए भेजा गया और रोहित शर्मा और रवीन्द्र जडेजा ने तेजी से रन बनाना शुरू किया, और रोहित ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और शतक बना दिया, जिसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट खो कर 323 रन बना कर घोषित कर दी|
जबाब मे 395 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली पारी में शतक लगाने बाले एलग़र 2 रन के निजी स्कोर पर जडेजा का शिकार बने, 4 थे दिन की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 11 रन एक विकेट के नुकसान पर बना, सुबह विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और 70 रन के कुल स्कोर पर 8 विकेट गिर जाने के बाद निचले क्रम के शानदार प्रदर्शन के बाद पूरी टीम 191 रनों पर ऑल आउट हो गयी और भारत ने मैच 203 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है|
रोहित शर्मा बने man of the match :-
दोनों ही परियों मे शानदार शतक लगाने बाले भारतीय ओपनर रोहित शर्मा को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया, रोहित ने पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए, रोहित शर्मा को पहली बार बतौर ओपनर चुना गया और रोहित शर्मा ने टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित करते हुए दोनों परियों मे शतक जड़ें |
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन :-
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई, अश्विन ने पहली पारी में 7 विकेट लिए, तो जडेजा ने ऑल राउंडर प्रदर्शन किया जबकि शमी ने दूसरी पारी में 5 विकेट चटका कर साउथ अफ्रीका की पारी को तहस नहस कर दिया और भारत को 203 रनों की विशाल जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई |


0 comments:
Post a Comment